फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथरस की महिला से लिफाफा गैंग ने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली स्थित पुराने बस स्टैंड पर शनिवार की दोपहर लिफाफा गैंग हाथरस की महिला से आभूषण ठग ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब हाथरस के सड़क का नगला निवासी शीला पुराने बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी। तभी उनके पास दो युवक आए। दोनों युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और बस स्टैंड के पास सुनसान स्थान पर ले गए। यहां उन्हें जेवरात और पैसे दोगुने करने का लालच लिया। महिला युवकों की बातों में आ गई। उसने अपनी चेन, पैंडल और कुंडल उतार कर युवकों को दे दिए।

युवकों ने महिला के सामने ही जेवरात लिफाफे में रखे। थोड़ी देर बाद महिला को लिफाफा दे दिया और कहा कि लिफाफे को कुछ देर बाद खोलना। यह कहकर युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद महिला ने लिफाफा खोला तो उसके अंदर पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें