फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वसंत पंचमी पर शनिवार को वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। शुक्रवार देर शाम शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरीकेड लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। यह व्यवस्था रविवार की शाम तक रहेगी।
विज्ञापन

पांच फरवरी शनिवार को वसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी बिहारी मंदिर में ब्रज की चालीस दिवसीय होली का आगाज होगा। वसंत पंचमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली होगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंग में सरोबार होने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। ऐसे में वृंदावन शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम से ही वाहनों को बाहर ही रोकने की व्यवस्था शुुरू कर दी है।
छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुकमणि विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास रोक दिया गया, जबकि मथुरा की ओर से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग एवं सौ शैय्या अस्पताल के सामने पार्क कराए गए। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को टीएफसी, मंडी स्थल, इलैक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन एवं दारुक पार्किंग में पार्क किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि यह व्यवस्था 6 फरवरी रविवार की शाम तक जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें