फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनता के द्वार तक पहुंचे सरकारी योजनाएं, चौपाल लगाकर करें जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी (बीनू) ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने पर जोर दिया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए चौपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि ये योजनाएं गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं।
इन योजनाओं के तहत ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें