फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड से हटवाया अतिक्रमण, वसूला 22 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नवादा चौराहे पर अंग्रेजी शराब ठेके से आगरा की तरफ टाउनशिप के पास आईओसीएल पेट्रोल पंप सर्विस रोड के किनारे-किनारे 15 व्यक्तियों द्वारा गिट्टी, बालू आदि बिल्डिंग मैटेरियल रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इन सभी से यूजर चार्ज के रूप में बाइस हजार एक सौ रुपये वसूला गया। साथ ही चार ट्राली बिल्डिंग मैटेरियल जब्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, शराब ठेके के सामने लगाई गई होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड और दुकान के सामने लगाए टीन शेड को भी ध्वस्त कराकर जब्त कर लिया गया। इसके बाद गऊघाट (वार्ड संख्या 54) में अग्रसेन चौराहे से झंडा चौराहे तक कच्ची सड़क के दोनों ओर सड़क पर/नाली के ऊपर सीढ़ी/ रैंप आदि बनाकर किए गए कब्जे को चिन्हांकित कराया गया। अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने के लिखित आश्वासन पर अतिक्रमण हटाने हेतु दो दिन का समय दिया गया। कार्रवाई के समय नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक निहाल सिंह, विपिन सिंह, मुकेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र कुमार, थान सिंह लेखपाल, कर्नल योगेंद्र सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल और सूबेदार राजेश सिंह के नेतृत्व में टास्क फोर्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें