फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने निभाई अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता

Thu, 28 Jan 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह की खामोशी के बाद शहर की सड़कों पर निकली नगर पालिका की जेसीबी का डर व्यापारियों में महज चंद मिनटों तक ही नजर आया।
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ जेसीबी देख गुरुद्वारा के निकट सड़क कब्जाए दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान हटा लिए लेकिन जेसीबी के आगे बढ़ते ही फुटपाथ फिर कब्जा लिए गए। पालिका अधिकारियों ने भी नाले के ऊपर से एक दुकान को हटाकर औपचारिकता पूरी कर ली।

बीते सितंबर माह में शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के चार रिमाइंडर के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन की निद्रा गुरुवार को टूटी। पुलिस बल को साथ लेकर पालिका के अधिकारी दो जेसीबी के साथ सड़कों पर निकले। अभियान की शुरुआत महर्षि दयानंद जिला अस्पताल की ओर से की गई। इसकी भनक लगते ही सड़कों पर कब्जा जमाए दुकानदार सामान समेटने लगे। गुरुद्वारा के आसपास सड़क और फुटपाथ से अस्थायी अतिक्रमण हटा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब केवल स्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की जानी थी। अमला देखकर लगा कि कार्रवाई बड़ी होगी लेकिन पालिका के अधिकारियों ने महज सुभाष नगर नाले पर बनी एक दुकान में तोड़फोड़ की और अतिक्रमण हटाओ अभियान खत्म कर दिया। स्थायी अतिक्रमण को हटाए बिना जाती पालिका की जेसीबी देख सड़क और फुटपाथ पर अस्थायी अतिक्रमण फिर कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें