फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना: राधारानी के दर्शन करने के लिए लगी थी लाइन, तभी रेलिंग में दौड़ गया करंट; भक्तों में मची अफरा-तफरी

Thu, 07 May 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना के प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में दर्शन के दौरान लोहे की रेलिंग में करंट दौड़ने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर प्रशासन ने तुरंत लोगों को रेलिंग से दूर हटाकर दर्शन व्यवस्था संभाली और जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
बरसाना के राधारानी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर में गुरुवार को दर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर की लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा। रेलिंग छूते ही कुछ श्रद्धालुओं को झटके महसूस हुए तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सेवायतों और मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को रेलिंग से दूर हटाया और फिर दूरी बनवाकर दर्शन कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भय और असमंजस का माहौल बन गया। श्रद्धालु एक दूसरे को रेलिंग से दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन सक्रिय हो गया और विद्युत कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में किसी विद्युत तार में लीकेज या अर्थिंग की खराबी की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलिंग के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे लोहे की रेलिंग को हाथ न लगाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उधर घटना के बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें