फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने महेश

Thu, 28 Jan 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
रमणरेती मार्ग स्थित गोविंद विहार में तीर्थ पुरोहित पंडा परिवार के बैनर तले ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। महेशचंद्र शर्मा को नया अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित पंडित शंभू चरण पाठक ने कहा कि पंडा समाज के उत्थान के लिए सभी को एकता के सूत्र में बंधकर कार्य करना होगा। वर्तमान समय में पंडा समाज के अंदर आई विकृतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है।

संयोजक ऋषभ देव उपाध्याय का कहना था कि जिस तरह से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाऐं देने के नाम पर प्रशासन पंडा समाज की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास कर रहा है, उसे पंडा समाज कभी सफल नहीं होने देगा।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी संजय बल्लभ गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों ने आवेदन किया था लेकिन उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से महेशचंद्र शर्मा को अध्यक्ष चुना। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष नंदकुमार पाठक के स्वयं को पंडा सभा का अध्यक्ष घोषित करने पर रोष भी जताया गया।

इस अवसर पर राधाकृष्ण पाठक, कपिल उपाध्याय, वंटू गौतम, ब्रजेश शर्मा, कालीचरण गौतम, श्याम सरदार, रवि शर्मा, अजय गौतम, प्रेम किशोर गौतम, कन्हैया शर्मा, गोविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें