फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या...सामान रखने को लकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 02:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बुजुर्ग का घर के ऊपर रहने वाले व्यक्ति से सामान रखने को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा टाउन कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार घटना में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में यह सामने आया कि मृतक गजेंद्र (उम्र 62 वर्ष) और उन्हीं के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले विष्णु के बीच किसी सामान को रखने को लेकर विवाद चल रहा था।

विवाद के दौरान आरोपी विष्णु ने कथित तौर पर गजेंद्र पर फायर कर दिया। गोली लगने से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर आरोपी विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें