फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीमारी से तंग वृद्ध ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन। गोकुल के ठकुरानी घाट पर रविवार शाम बीमारी से परेशान 80 वर्षीय वृद्ध ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और वृद्ध की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

वृद्ध की पहचान थाना हाइ्रवे की चेतन विहार कॉलोनी निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से गांव इंदावली, थाना बलदेव के रहने वाले हैं। उनके पुत्र श्यामबाबू ने बताया कि चंदन सिंह करीब चार वर्षों से बवासीर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज मथुरा के एक अस्पताल में चल रहा था।
रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से यह कहकर निकले कि पोस्टमार्टम गृह के पास कॉलोनी में एक महिला की मृत्यु हो गई है, वहां जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ठकुरानी घाट पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोरों के साथ पीएसी के जवान भी वृद्ध की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें