फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने लिया बोर्ड परीक्षाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने कंट्रोल और मॉनीटरिंग रूम के साथ आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों को देखा। इस दौरान पुलिस बल की गैरमौजूदगी पर नाराजगी भी जताई। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अंग्रेजी की परीक्षा में चार नकलची पकड़े हैं।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर सैन्य विषय की परीक्षा हुई। इसमें 39167 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 34720 ने परीक्षा दी। 4447 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस दौरान सौभरि इंटर कॉलेज छाता में तीन परीक्षार्थियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट आयुष गर्ग ने नकल करते पकड़ा। इसके अलावा दीवान सिंह इंटर कॉलेज नगला अकोस में कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को पकड़ा।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर विशेष सचिव ने कलक्ट्रेट में बने मॉनीटरिंग रूम को देखा। तदोपरांत राजकीय इंटर कॉलेज का जायजा किया। द्वितीय पाली में इंटर में गृहविज्ञान और व्यापारिक विषय की परीक्षा में 1678 में से 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी विशेष सचिव ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें