फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फास्ट फूड खाने से शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकला/मथुरा। फास्ट फूड के प्रति दिलचस्पी युवाओं को जवानी में ही रोग दे रही है। पौष्टिक आहार न लेने से शरीर में कैल्शियम की कमी के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे विटामिन डी की कमी शरीर में हुई है। इस कारण हड्डियां भी कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन

इन दिनों फास्ट फूड का सेवन तेजी से बढ़ा है। आलम यह है कि युवा वर्ग रात के समय तो खाना तक नहीं खा रहे हैं और न ही रात्रि में दूध का सेवन कर रहे हैं। पौष्टिक आहार न लेने से शरीर में कैल्शियम की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल और सीएचसी में हर दिन कमजोर हड्डियों के करीब 40 मरीज तक पहुंच रहे हैं।

सीएचसी प्रभारी डाॅ. गिरेंद्रपाल सिंह का कहना है कि वर्तमान में जिस प्रकार से फास्ट फूड का प्रचलन युवाओं में बढ़ा है। उससे ही शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो रही है। अकेले सीएचसी में ही करीब 10 से 15 मरीज तक आ रहे हैं।
विज्ञापन

जांच पता चल रहा है कि विटामिन और कैल्शियम तथा विटामिन डी की कमी आ रही है, इनमें 20 से 35 आयु वर्ग के मरीज अधिक हैं। कुछ मरीजों में फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से फास्फोरस की कमी भी हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी भी हुई है। इसमें जोड़ों में दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें