फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाली तीज पर दो दिन बंद रहेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। हरियाली तीज के पावन पर्व पर वृंदावन में संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़भाड़ से बचाव और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के भीतर दो दिनों तक ई-रिक्शा सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, ताकि बाहरी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोका जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस बल, ट्रैफिक कर्मी और स्वयंसेवकों की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हरियाली तीज पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना और शहर में आवागमन को सुचारू बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें