फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीएएमएस की छात्राओं ने छात्र पर लगाए छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमरी स्थित एक मेडिकल कॉलेज की नौ छात्राओं ने एक नामजद छात्र पर छेड़खानी करने व वीडियो से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर ग्रुप में शेयर करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने आरोपी छात्र के खिलाफ कोतवाली छाता में तहरीर दी है। एक छात्रा के परिजन ने तो कॉलेज प्रशासन पर भी संलिप्तता के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित छात्राओं द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार वह बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। उनकी कक्षा का ही नामजद छात्र उनके साथ छेड़छाड़ करता है, अभद्र भाषा का उपयोग करता है। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। दिल्ली निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि एक नामजद छात्र और उसके चार साथी छात्राओं को बहला फुसला कर उनका शोषण कर रहे हैं, छेड़खानी कर रहे हैं। उन्हें अलग-अलग कमरों में ले जाकर अथवा होटल में ले जाकर उनके फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत छात्राओं ने की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उनको धमकी दी कि ऐसी शिकायत करके कॉलेज का नाम बदनाम किया तो फेल कर देंगे। यही नहीं पुलिस भी बुला ली और बोले कि यह लोग कॉलेज में आकर दबंगई कर रहे हैं। सब कुछ संज्ञान में होते हुए भी कॉलेज प्राचार्य मामले को दबाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि छात्र को छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें