मथुरा। तीसरी रेल लाइन के काम ने गति पकड़ ली है। अब यह काम बाद रेलवे स्टेशन तक आ गया है। शनिवार से रेलवे द्वारा बाद रेलवे स्टेशन पर बॉक्स पुसिंग का काम प्रारंभ किया जाएगा। जिसके चलते बाद रेलवे पुलिया से दिल्ली-मथुरा हाईवे को वनवे कर दिया गया है। इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन रेलवे अधिकारियों का सहयोग करेगा।
पलवल से झांसी तक तीसरी रेल लाइन डालने का काम किया जा रहा है। पलवल से मथुरा तक यह काम रेलवे के निर्माण खंड द्वारा किया गया। जबकि मथुरा से यह काम रेल विकास निगम लिमिटेड आगरा द्वारा किया जाएगा। मथुरा से प्रारंभ किया गया काम अब बाद रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया है। बाद रेलवे स्टेशन पर आरसीसी के बॉक्स पुसिंग का काम २६ मार्च से प्रारंभ होगा। काम के प्रारंभ होते ही बाद रेलवे पुलिया से आगरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात वन वे रहेगा।
जिससे सभी वाहनों को केवल एक तरफ के रोड से ही गुजरना होगा यह काम रेलवे द्वारा २४ अप्रैल तक किया जाएगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड आगरा सुमित सरदाना ने बताया कि २६ मार्च से २४ अप्रैल तक बाद रेलवे स्टेशन पर आरसीसी बॉक्स पुसिंग के काम के चलते हाइवे पर वन वे यातायात रहेगा।