फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रिमझिम बारिश से बढ़ी गलन, घने कोहरे के आसार

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहन कर जाते लोग
विज्ञापन
मथुरा। कोहरे के बीच बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर बर्फीली हवा लोगों को ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। बुधवार रात में हुई रिमझिम बारिश से सिहरन और बढ़ गई है। रात 10 बजे से ही गरज-चमक के साथ जिलेभर में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक घना कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन


बुधवार रात को हुई रिमझिम बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में यही हाल रहा। बर्फीली हवा और रिमझिम बारिश की वजह से सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा लुढ़ककर 13.2 पर पहुंच गया है, यह सामान्य से 9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम पारा 12.7 पर ही टिका है।

शीतलहर से बचाव के लिए लोग जगह-जगह लगे गैस हीटर व ऊनी कपड़ों से लिपटे नजर आए। ऐसे में दिन की बजाय रात अधिक सर्द महसूस की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा से ठिठुरन अभी बरकरार रहेगी। बारिश के बाद घने कोहरे की आमद होगी।
विज्ञापन



8वीं तक के स्कूल आज भी बंद रहेंगे
कड़ाके की सर्दी के चलते शुक्रवार को भी 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत स्थानीय स्तर पर बीएसए ने 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया था। इस दौरान सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल बंद रहेंगे। मौसम के पूर्वानुमान से छुट्टियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें