मांट। चेन्नई से अंबाला पंजाब के लिए ट्रक में लाखों रुपये के टायर लेकर जा रहे ट्रक को चालक लेकर लापता हो गए। ट्रक चालकों की अंतिम लोकेशन थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत नगला भूप सिंह के पास मिली है।
धारूहेड़ा निवासी सिंघल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक शिवशंकर ने शुक्रवार को मांट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चेन्नई से अंबाला के लिए उसके ट्रक के दो चालक महेश निवासी नगला जय सिंह सुरीर एवं मुकेश निवासी तरौली ट्रक को लेकर अंबाला के लिए निकले थे। वे ट्रक को लेकर गंतव्य पर नहीं पहुंचे हैं।
उनकी अंतिम लोकेशन जीपीएस के आधार पर थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-नौहझील रोड पर गांव नगला भूप सिंह के निकट मिली थी। मांट पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।