फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगे जा रहे वाहन में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत; आधा दर्जन सवारियां घायल

Mon, 22 Apr 2024 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। रोडवेज बस आगे जा रहे वाहन में घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की आधी रात करीब 2 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस आगे जा रहे वाहन में पीछे से घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ।

विज्ञापन


घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी भागकर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें