मंदिर के ढांचे में नहीं होगा परिवर्तन
सूत्रों का कहना है कि कॉरिडोर योजना में बिहारीजी की गलियों को नौ मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसमें विद्यापीठ चौराहा मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा बिहारी मंदिर को केंद्र बिंदु रखते हुए 150 फीट चौड़ा परिक्रमा मार्ग भी बनाए जाने की योजना है। मंदिर के ढांचे में किसी प्रकार का परिवर्तन फिलहाल नहीं होगा। अंदर आंगन का दायरा बढ़ाया जाना है।
मंदिर के गेट नंबर दो, तीन और पांच के बीच स्थित ऊंचे चबूतरे का उपयोग भक्तों की सहूलियत के लिए किया जाएगा। इसमें कभी भोग भंडार हुआ करता था। कॉरिडोर का दायरा विद्यापीठ चौराहा से लेकर सूरजघाट तक होगा। वीआईपी मार्ग को 500 मीटर के दायरे में 100 फुटा बनाया जाएगा जबकि विद्यापीठ मार्ग 60 फुट में बदल जाएगा। हालांकि कॉरिडोर की प्लानिंग से जुडे़ अफसर इसे गोपनीय बता रहे हैं।