फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिश्वतखोर महिला PCS अधिकारी निलंबित, 70 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा; डीपीआरओ की नई तैनाती जल्द

Wed, 12 Feb 2025 03:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अब शासन ने घूसखोर डीपीआरओ पर कार्रवाई की है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर जल्द ही डीपीआरओ की नई तैनाती होगी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ी गईं डीपीआरओ किरन चाैधरी व जांच करती विजिलेंस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के विजिलेंस द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार मथुरा की डीपीआरओ किरन चौधरी को शासन ने निलंबित कर दिया है। आदेश में स्पष्ट है कि उन्हें जेल में निरुद्ध होने के दिन से ही निलंबित माना जाएगा। वहीं निदेशक पंचायती राज ने मुख्य विकास अधिकारी को तीन दिन में नवीन तैनाती का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


4 फरवरी को मथुरा की डीपीआरओ किरन चौधरी और सेवानिवृत्त चालक को विजिलेंस लखनऊ की टीम ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मेरठ विशेष न्यायालय से उन्हें पांच फरवरी को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद भी शासन ने उनका निलंबन आदेश जारी नहीं किया था।

पंचायती राज विभाग के साथ ही जिले भर में इस बात की चर्चा थी। पांच दिन बाद शासन ने डीपीआरओ किरण चौधरी का निलंबन आदेश जारी कर दिया। इसके बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि डीपीआरओ मथुरा का पद रिक्त है।
विज्ञापन


प्रशासन अपने स्तर से किसी जिला स्तरीय अधिकारी को कार्यभार देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पंचायत राज विभाग के निदेशक ने सीडीओ मनीष मीना को फोन पर हुई बात में तीन दिन में नया डीपीआरओ भेजने का आश्वासन दिया है। प्रशासन का मानना है कि अब तीन दिन के लिए किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें