फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पालतू कुत्ते ने मजदूर पर किया हमला, काट दिया निजी अंग; लहूलुहान हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

गोवर्धन के सैनी मोहल्ला में राम प्रसाद सैनी के घर राजमिस्त्री का कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर को सत्य प्रकाश मजदूरी का काम कर रहा था। तभी सुबह पड़ोस के रहने वाले दो लोग अपने पालतू कुत्ता को टहलाते हुए उधर आए। कुत्ते ने मजदूर सत्य प्रकाश के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोस में काम कर रहे मजदूर पर हमला दिया। कुत्ता उसके निजी अंग को नोंचकर ले गया। कुत्ते के हमले से मजदूर लहूलुहान हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई ने थाने में तहरीर देकर कुत्ता स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


गोवर्धन के सैनी मोहल्ला में राम प्रसाद सैनी के घर राजमिस्त्री का कार्य चल रहा है। 3 दिसंबर को सत्य प्रकाश मजदूरी का काम कर रहा था। तभी सुबह पड़ोस के रहने वाले दो लोग अपने पालतू कुत्ता को टहलाते हुए उधर आए। कुत्ते ने मजदूर सत्य प्रकाश के ऊपर हमला कर दिया। उसने मजदूर का निजी अंग मुंह में भर लिया। मुश्किल अन्य लोगों ने सत्यप्रकाश को कुत्ते से छुड़ाया। गंभीर हालत में सत्य प्रकाश को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

आरोप है कि परिजन ने कुत्ते के मालिकों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। घायल के भाई पवन ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें