फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक्सपायरी दवा वितरण की शिकायत करने वाले चिकित्सक का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल प्रभारी को सीएमओ ने सोमवार को पद से हटा दिया। सीएमओ ने उन्हें राल से हटाकर नौहझील भेजा है। केंद्र प्रभारी का अचानक हुआ स्थानांतरण विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

अधिक मास के मेले में 84 कोस परिक्रमार्थियों के लिए तारसी में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। इस कैंप में परिक्रमार्थियों को आंख और कान की एक्सपायरी दवा वितरित की गई। इसकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक्सपायरी दवा और दस्तावेज जलाने का वीडियो वायरल हुआ। एक्सपायरी दवा वितरण की सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने सीएमओ डॉ. राधावल्लभ से शिकायत की थी और इसका जिम्मेदार फार्मासिस्ट को बताया था।
सीएमओ ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। हालांकि अभी तक इस मामले में जांच के नाम पर केवल लीपा पोती ही हुई है। सोमवार को सीएमओ ने शिकायत करने वाले सीएचसी प्रभारी का स्थानांतरण नौहझील कर दिया। सीएचसी प्रभारी के स्थानांतरण के पीछे एक्सपायरी दवा वितरण की शिकायत की चर्चा विभाग में जोरों पर है। हालांकि सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें