फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के पास जाम में 10 मिनट फंसी डीएम व एसएसपी की गाड़ी

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर लगे जाम में फंसी डीएम व एसएसपी की गाड़ी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर में अभी तक आमजन ही जाम से जूझ रहे थे। पर रविवार की शाम को जनपद के दो आलाधिकारियों की गाड़ी जाम में 10 मिनट तक फंसी रहीं। आननफानन गाड़ियों से पुलिसकर्मी उतरे। इन पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाकर गाड़ियों को आसानी से निकलवाया।
विज्ञापन

शहर का कोई ही ऐसा मार्ग ही होगा, जहां जाम न लगता हो। आए दिन इस जाम में शहर के लोग न फंसते हों। लगातार जाम में फंसने से परेशान होकर हर बार की तरह यह लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को कोसते नजर आते हैं, पर इस कोसने का ट्रैफिक पुलिस तो छोड़ो, पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। रविवार की शाम डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मथुरा से अपने निवास की तरफ गाड़ियों से जा रहे थे। अंतरराज्यीय नए बस अड्डे के पास जाम में दोनों अफसरों की गाड़ियां फंस र्गइं। काफी देरतक जाम में गाड़ियों के हूटर गूंजते रहे। गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मी उतरे। उसके बाद जाम को खुलवाया। 10 मिनट तक फंसी डीएम और एसएसपी की गाड़ियों के बाद शहर में कई स्थानों पर जाम के हालत देखे गए। जाम का कारण वाहनों के नोएंट्री में घुसना व पुलिस का न रहना रहा।
यहां लगता है जाम
- होलीगेट, कोतवाली रोड, डीगगेट, जनरलगंज, छत्ता बाजार, स्वामीघाट, चौक बाजार, मिलन तिराहा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, केआर डिग्री कॉलेज, क्वालिटी तिराहा, सदर बाजार, कृष्णानगर, मसानी चौराहा, मथुरा-वृंदावन मार्ग, गोवर्धन चौराहा, मंडी समिति चौराहा, सौंख रोड।
विज्ञापन

नहीं लगे जाम बना रहे प्लानिंग: कमल
शहर में जाम न लग सके, इसके लिए प्लानिंग बनाई जा रही है। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से चौराहे और तिराहों पर ड्यूटी के वक्त मुस्तैद रहने के संग ही जाम न लगने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें