फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रिया-प्रियतम ने किया नौका विहार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। वृषभानु कुंड में प्रिया-प्रियतम की नौका विहार लीला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुंड के शांत जल में सजी नौका पर विराजमान राधारानी और श्रीकृष्ण के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कुंड के चारों ओर राधे-राधे के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम मुख्य बाजार स्थित श्यामा-श्याम मंदिर से प्रिया-प्रियतम के डोले को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। शोभायात्रा के वृषभानु कुंड पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। कुंड पर पहुंचने के बाद प्रिया-प्रियतम को कमल और मोगरा के फूलों से सजी नौका में विराजमान कराया गया। नौका के कुंड के जल में आगे बढ़ते ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। कोई हाथ जोड़कर प्रिया-प्रियतम के स्वरूप को निहारता रहा तो कोई मोबाइल में इस मनोहारी दृश्य को कैद करता नजर आया। नौका विहार के दौरान लगातार राधे-राधे के जयकारे और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।

मान मंदिर सेवा संस्थान के गुरुकुल के वेदपाठी छात्रों ने वेदमंत्रों का पाठ किया। संत-महात्माओं की मौजूदगी में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रिया-प्रियतम के नौका विहार के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सूर्य छिपते ही वृषभानु कुंड के पार्श्व में स्थित प्राचीन जल महल तिरंगे की थीम पर की गई रोशनी से जगमगा उठा। रोशनी से नहाया जल महल और कुंड में चल रही सजी नौका श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर सुदामा कुटी प्रेम सरोवर के महंत रामरज दास महाराज, महेश गौड़, बॉबी खंडेलवाल, संजय दास, महेश गौड़, दिलीप सेठ, पप्पू हलवाई, रोहन काका, गोविंद मुनीम, बिहारी ठाकुर, धर्मवीर परमार, लड्डू गोपाल, नूतन ठाकुर, संजय परमार, तोता प्रधान, राम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें