फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक साल में जिले में बढ़े डायबिटीज के 4408 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक साल में इनकी संख्या 23,022 से बढ़कर 27,430 पहुंच गई है। 12 महीने में 4408 मरीज बढ़े हैं। सीएमओ कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार मरीजों की संख्या में करीब 19.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय गैर-संक्रामक रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीडीसीएस) की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दिव्या चौहान ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में डायबिटीज के 23,022 मरीज दर्ज किए गए थे। वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 27,430 हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि अस्पताल में भी जनवरी से अक्तूबर तक 10 महीने में 5,059 मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि हुई है। इनमें अप्रैल में सर्वाधिक 969 मरीज सामने आए। उन्होंने बताया कि डायबिटीज का खतरा बढ़ने के पीछे तनाव के साथ अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों की कमी, असंतुलित खानपान और मोटापा जैसे कई कारण हैं।
परिवार में बीमारी का इतिहास, पर्याप्त नींद न लेना और लंबे समय तक बैठे रहना भी जोखिम बढ़ा सकता है। डॉ. धनगर के अनुसार लंबे समय तक रक्त शर्करा नियंत्रित न रहने पर हृदय, किडनी, आंखों और नसों पर असर पड़ सकता है। नियमित जांच, संतुलित खानपान और व्यायाम से डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन



अप्रैल में मिले सबसे अधिक 969 मरीज
जिला अस्पताल में जनवरी से अक्तूबर तक 5,059 मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि हुई। मासिक आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में सबसे अधिक 969 मरीज मिले। इसके बाद जून में 623 और जनवरी में 569 मरीज सामने आए। मई में सबसे कम 301 मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन





जिला अस्पताल में मिले डायबिटीज के मरीज
जनवरी

569
फरवरी


390
मार्च


481
अप्रैल


969
मई


301
जून


623
जुलाई


487
अगस्त

351
सितंबर


471
अक्तूबर
417
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें