फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत तैयार इस्पात में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता: निवेदिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। स्टील कंज्यूमर फोरम की चेयरमैन निवेदिता शर्मा ने कहा कि विश्व में भारत तैयार इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है। नीति, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकार संबंधी मुद्दे तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। कोसीकलां में इस्पात से संबंधित एक बड़े ग्रीन स्टील प्लांट की स्थापना जल्दी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आर्य नगर में प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद शर्मा ने कहा कि फोरम लौह और इस्पात की उपलब्धता, गुणवत्ता और बाजार के रुझानों और क्षेत्र में अनुचित प्रथाओं से उपभोक्ताओं की रक्षा को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। कोसीकलां में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां इस्पात उद्योग से जुड़ा बड़ा प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।
फोरम के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के चेयरमैन सरदार अमनजीत सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य इस्पात उद्योग से जुड़े व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उद्यमियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। विकसित भारत अभियान के चीफ डॉ. संतोष राय ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इस्पात उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

विकसित भारत अभियान के निदेशक राजीव दुबे ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के प्रत्येक क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। फोरम के प्रदेश वाइस चेयरमैन सौरव अग्रवाल मालविया ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसीकलां को औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाने के ऐसे प्रयास क्षेत्र के विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में राजेंद्र मालविया, यशपाल मालविया, राकेश आर्य, अंकित मालविया, अशोक बठैनिया, सचिन मालविया, गौरव मालविया, अजय कुमार अग्रवाल, दीपक बडगूजर, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

फोटो-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें