फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से भाजपा में रार

Mon, 18 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के वृंदावन में आयोजित सम्मान समारोह में न पहुंचने पर भाजपा नगर इकाई ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया है। सोमवार को अठखंबा स्थित कैंप कार्यालय कानपुर वाली कोठी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल को बर्खास्त करने की मांग भी प्रदेश अध्यक्ष से की गई। 
विज्ञापन


स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने साजिशन प्रदेश अध्यक्ष को नगर इकाई की ओर से ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में आने से रोका।

नगर अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर से प्रदेश अध्यक्ष को बिना पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले सीधे मथुरा ले जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


पूर्व नगर अध्यक्ष रूपकिशोर वर्मा और पूर्व नगर महामंत्री राजेश पंडित ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए राधासनेह बिहारी मंदिर में इंतजार करते रहे लेकिन जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान न कर प्रदेश अध्यक्ष को सीधे मथुरा ले गए।

इससे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। छैलबिहारी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कृष्ण सरस, जगदीश प्रसाद शर्मा, गोविंद शरण अग्रवाल आदि ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष बीते काफी समय से वृंदावन के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

अब संगठन की गरिमा को क्षति पहुंचाने वाली कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान लवकुमार शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अनूप अग्रवाल, ललित अरोड़ा, सौरभ गौड़, भीमसेन अग्रवाल आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें