फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: टीटीई से भिड़ गया यात्री, हुआ ऐसा विवाद...20 मिनट तक रुकी रही बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस

Thu, 21 Nov 2024 03:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीटीई और यात्री से हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों में बात  हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को शांत कराया। 
 
विज्ञापन
विवाद के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : विवाद के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर बुधवार रात आठ बजे खड़ी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में यात्री और टीटीई में विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस कारण एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर 20 मिनट रुकी रही।
विज्ञापन





बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची तो यात्री सवार होने लगे। इसी बीच एक युवक ट्रेन में जा रहा था इसी बीच टीटीई और यात्री में विवाद शुरू हो गया। दोनों एसी कोच के अंदर जाकर खूब नोकझोंक हुई। इसकी वीडियो अन्य यात्रियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ट्रेन रुके रहने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। उन्होंने मामले की जानकारी करनी शुरू कर दी। आरपीएफ के प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक जंक्शन एनपी सिंह ने बताया कि स्टेशन पर बांद्रा ट्रेन में बैठने को लेकर यात्री व टीटीई में विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें