फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। विश्व हिंदू परिषद ग्रामीण जिले की जिला बैठक बरसाना में हुई। विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने संगठन की रीति-नीति के बारे में बताया। जिला मंत्री योगेश गौतम ने बरसाना प्रखंड की कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने ओम ध्वनि के साथ सर्वसम्मति प्रदान की।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष डॉ. एके सैनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के बारे में बताया। कहा कि कोई भी पदाधिकारी अपने दायित्व का दुरुपयोग नहीं करेगा। नई टीम में प्रखंड उपाध्यक्ष बनवारी सेठ, प्रहलाद सेठ, नारायण ठाकुर, मोनू चौधरी, प्रखंड मंत्री लाडली पाठक, सत्संग प्रमुख लक्ष्मण कटारा, सह प्रमुख सूरज सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख नेत्रपाल, गो सेवा प्रमुख ईश्वर, संयोजक नवल, सह संयोजक तेजपाल, गोरक्षा प्रमुख ईश्वर, सह प्रमुख महेश, मिलन प्रमुख रवि, बलौंपासना प्रमुख चंदन फौजी, सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र, दुर्गा वाहिनी संयोजिका नीलम और मातृशक्ति संयोजिका पिंकी को बनाया गया।

जिलाध्यक्ष रणवीर ने धन्यवाद दिया। बैठक में जिला संयोजक राम तोमर, मिलन प्रमुख गिरीश, सत्संग प्रमुख रामजी, सह मंत्री गोपाल राजपूत, मातृ शक्ति जिला संयोजिका प्रियंका द्विवेदी व नौहझील प्रखंड अध्यक्ष मयंक जिंदल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें