फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस्तावेज में झोल, सभी नाप का एक ही मोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी जमीन की बिक्री में भूमाफिया का जबरदस्त खेल सामने आया है। दस्तावेज में झोल साफ नजर आ रहा है। कई गांव में जमीन की नाप अलग अलग है पर सभी का सौदा फिक्स पांच लाख रुपये में किया गया है। इन सभी एग्रीमेंट को जुटाकर इनकी पड़ताल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संगठित भूमाफिया गिरोह ने बंजर, नवीन व पुरानी परती और ग्राम सभा के साथ चरागाह श्रेणी की जमीनें भी बेच डाली हैं। फिलहाल ऐसी सौ बीघा से ज्यादा जमीन के सौदे सामने आए हैं। हालांकि विस्तृत जांच में इससे कई गुना बड़ा गड़बड़झाला सामने आने की बात कही जा रही है। हैरत की बात यह है कि अलग अलग सरकारी जमीन व नाप का एक ही रेट से साैदा कर एग्रीमेंट किए गए हैं। कुछ की रजिस्ट्री भी हो गई है।गांव तारसी में 7,122.48 वर्ग मीटर जमीन का साैदा पांच लाख रुपये में हुआ है। इसके अलावा अडूकी में 2,880 वर्ग मीटर व 2,710 का जबकिकि भुडरसू में 58,450 एवं बाद गांव में 8,255.59 वर्ग मीटर जमीन का साैदा भी पांच-पांच लाख रुपये में किया गया है। इस एकरूपता से ही साफ नजर आ रहा है कि भूमाफिया ने पूरी तैयारी के साथ इस जमीन को बेचने की पटकथा तैयार की। सौदे एक जैसे किए लेकिन अप्रत्यक्ष रूप पर सभी से अलग अलग मोटी रकम का लेनदेन तय हुआ है।

पार्टनरशिप बिगड़ने से हुआ खुलासा
सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े का राजफाश भूमाफिया गिरोह में पार्टनरशिप बिगड़ने पर सामने आया है। इसमें शामिल रहे लोगों के बीच किसी बात से पार्टनरशिप बिगड़ गई। इसके बाद एक पार्टनर साजिश के भंडाफोड़ पर उतारू हो गया। उसने सिर्फ शिकायत की तैयारी की थी, इसी दौरान मामला खुल गया।
विज्ञापन


-

कई गांवों में सरकारी जमीनों की फर्जी लिखा पढ़ी कराने का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग द्वारा उनकी जांच आरंभ करा दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सीपी सिंह, जिलाधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें