फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन करोड़ से संवरेगा 110 वर्ष पुराना निरीक्षण भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कस्बा मांट स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का ब्रिटिशकाल निरीक्षण भवन जल्दी ही नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब 110 वर्ष पुराने गेस्टहाउस के जीर्णोद्धार के लिए विभाग ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक हेक्टेयर भूमि में बने निरीक्षण भवन में मुख्य इमारत के साथ दो अन्य भवन भी हैं। इनमें दो वीआईपी सुईट और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हैं। यह भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण हालत में पड़े हुए थे। विभाग ने तीनों भवनों के साथ पूरे परिसर को सुदृढ़ करने के लिए योजना बनाई है। परिसर की 386 मीटर लंबी चहारदीवारी के सुदृढ़ीकरण पर 55 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। वहीं 2.45 करोड़ रुपये भवनों की मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य पर व्यय होंगे।


सन 1916 में हुआ था निर्माण
ब्रिटिशकाल में सन 1916 में इस निरीक्षण भवन को बनाया गया था। तब इसका प्रयोग अंग्रेज अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रवास के लिए करते थे। आजादी के बाद यह भवन सरकारी अधिकारियों के प्रवास और विभागीय गतिविधियों के लिए प्रयोग होता रहा।
विज्ञापन



मांट के ब्रिटिशकालीन निरीक्षण भवन के सुदृढ़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की परियोजना बनाई है। 110 वर्ष पुराना होने के चलते इसे मरम्मत की बहुत आवश्यकता थी। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीके शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें