मथुरा। पत्र दिखाते दिनेश फलाहारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ से बाहर करने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों से मिलकर शंकराचार्य दिव्य महाकुंभ में अफवाह फैला रहे हैं। महाकुंभ में शंकराचार्य विपक्षी पार्टियों की भाषा बोल रहे हैं। दिनेश फलाहारी ने सोमवार को खून से पत्र लिखकर एक्स पर पोस्ट किया है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को महाकुंभ से बाहर करने की मांग की है।