फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राया के ब्लाॅक प्रमुख पद के मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। विकास खंड राया के ब्लाॅक प्रमुख पद को लेकर विचाराधीन मामले में मंगलवार को जिला अदालत अपना फैसला सुना सकती है। इसे लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में हलचल का माहौल रहा।
विज्ञापन

दरअसल, 10 जुलाई 2021 को ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ था। चंचल चौधरी और सावित्री देवी दोनों चुनावी मैदान में उतरीं थीं। चुनाव के दौरान 84 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया था। इस दौरान चंचल चौधरी दो वोट से विजेता घोषित किया गया था। इसी बीच अन्य कारणों से एक वोट निरस्त कर दिया था। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
याचिका में कहा गया था कि चंचल चौधरी का नाम मथुरा और राया के गांव नगला दखनी की मतदाता सूची में दर्ज है। दूसरी ओर यह सीट पिछड़ी जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए घोषित की गई थी, जबकि चंचल चौधरी क्रीमी लेयर में आती हैं। सावित्री देवी ने कोर्ट से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को एडीजे-7 प्रदीप मिश्रा की अदालत में मामले की सुनवाई होगी। ऐसे में कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें