फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निबंध मित्र नियुक्त करने के विरोध में रजिस्ट्रार कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
मथुरा। उपजिलाधिकारी को निबंध मित्र नियुक्त निर्णय वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपते संघ के लोग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। सरकार द्वारा लाए गए निबंध मित्र नियुक्त करने के विरोध में शनिवार आक्रोशित दस्तावेज लेखक संघ छाता के पदाधिकारी सब रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दूसरे दिन कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। इस निर्णय को वापस लेने के लिए उपजिलाधिकारी व सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन


दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी उर्फ वेद भैया ने बताया कि सरकार द्वारा निबंध मित्र नियुक्त करने को लेकर दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। दस्तावेज लेखक संघ इसी तरह तब तक निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा तब तक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहेंगे। मंत्री प्रेमपाल सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान निर्णय वापस लेने के लिए उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह व सब रजिस्ट्रार अरुण प्रकाश को संघ द्वारा ज्ञापन सौंप कर उनसे निबंध मित्र नियुक्त करने का निर्णय वापस लेने की मांग की। रमेश गुप्ता, नरेश यदुवंशी, नरेंद्र चौधरी, लड्डू गोपाल, रामकिशोर वार्ष्णेय, लाखन सिंह, चौ. शिवसिंह, राजेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, दाऊ दयाल गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें