सौंख (मथुरा)। चार दिन पूर्व सौंख-मथुरा मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में घायल हुए कार सवारों में से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव नगला बर निवासी विपिन (18) पुत्र विजय सिंह बुधवार की देर रात 9 बजे अपने दोस्त सौरभ, अनिकेत, हरिकेश के साथ केएम हॉस्पिटल किसी परिचित को देखने जा रहा था, तभी नगला भूरिया के समीप पुलिया पर ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। चारों दोस्त व ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। विपिन व सौरभ को जयपुर और अनिकेत व हरिकेश को भरतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विपिन ने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया। प्रधान राकेश चौधरी ने बताया कि विपिन की मौत हो गई है। अन्य दोस्तों का उपचार चल रहा है।