फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: द्वारिकाधीश मंदिर में मनाई धन्वंतरि जयंती, आज कान जगाई

विज्ञापन
ठाकुरद्वारा द्वारकाधीश मंदिर में धन्वंतरि पूजन करते हुए मंदिर के अधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में रविवार को धन्वंतरि जयंती का पर्व श्रीद्वारकेश दैत्वय औषधालय में मनाया गया। धन्वंतरि के चित्र पर पूजन मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, राकेश तिवारी एडवोकेट, एसएन शर्मा के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि पूजन के बाद एक गोष्ठी का आयोजन औषधालय में किया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कहा कि धन्वंतरि द्वारा आयुर्वेद को कई तरह की औषधियां दी गई हैं। मंदिर के सेवा अधिकारी अजय तेलंग और अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया और प्रसादी वितरण की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को शयन दर्शन से पूर्व कान जगाई का कार्यक्रम होगा। जिसमें गाय आएगी और गाय के कान में मुखिया जी के द्वारा गोवर्धन पूजा के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद शाम को लक्ष्मी गणेश जी का पूजन ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें