फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं को स्वदेशी सामान अपनाने के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते समिति के पदा​धिकारी ।
विज्ञापन
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए बुधवार को संस्थान में स्वदेशी उत्पाद-हमारा गौरव अभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी सामान के उत्पाद को बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक देशवासी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। संस्थान के पास दुकानों पर भी स्वदेशी उत्पाद हमारा गौरव स्लोगन के बैनर लगाए जाएंगे।
इस दौरान संस्थान प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सदस्य डॉ. रोशन लाल, प्रबंधक राजेश पांडेय, उप प्रबंधक अनुराग पाठक, विजय बहादुर सिंह, नारायण राय, जन्मस्थान व्यवसायी समिति अध्यक्ष नंदकिशोर गोस्वामी, विजय बिहारी दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें