फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेस ने वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कराए लोगों से हस्ताक्षर

विज्ञापन
डीग गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
मथुरा। जिला कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए वोट चोरों, गद्दी छोड़ो अभियान के तहत बुधवार को डीग गेट पर एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथियाई है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की यह हरकत उसके लिए ताबूत की कील साबित होगी। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा ने जनता के वोटों को हड़पने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस इसे सार्वजनिक कर जनता के सामने लाएगी। इससे पूर्व अभियान का शुभारंभ बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ढकेल पर पकौड़े तलकर बेरोजगारी दिवस भी मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान अप्रतिम सक्सेना, आशीष अग्रवाल, प्रेम शंकर शर्मा, रमेश कश्यप, राखी चौहान, हाशिम हुमेर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें