फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त

विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन को लालायित श्रद्धालु।
विज्ञापन
वृंदावन। मकर संक्रांति एवं षटतिला एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। मंदिर के द्वार से विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। सुबह गलियों में भीड़ के बीच श्रद्धालु बमुश्किल मंदिर तक पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शाम को भक्तों की संख्या सामान्य रही। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा कर तिल की गजक, रेवड़ी एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। प्रवेश द्वार दो से लेकर दाऊजी तिराहा से आगे तक श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। भीड़ के दबाव और धक्कोंं के बीच श्रद्धालुओं ने श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। एकादशी पर पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं को रोककर मंदिर की ओर भेजा। बाजार में श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के पट बंद होने तक लगी रही। भीड़ में सर्वाधिक परेशानी बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों को हुई। बच्चों को दबाव से बचाव के लिए लोग अपने कंधों बैठाकर मंदिर की ओर ले जा रहे थे।
सुबह की अपेक्षा शाम के समय श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। कुछ श्रद्धालुओं ने दंडवती परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की कतारें देखी गईं। श्रद्धालु भजन कीर्तन करते पंचकोसी परिक्रमा लगा रहे थे। मंदिर के सेवायत एवं हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मकर संक्राति व एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें