फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भगवान रंगनाथ के साथ माता गोदाजी ने लिए फेरे

विज्ञापन
विवाहोत्सव में भगवान को माला अर्पण करने जाते आचार्य।
विज्ञापन
वृंदावन। रंगनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर भगवान रंगनाथ का विवाह उत्सव मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन में बुधवार को माता गोदा (लक्ष्मीजी) का वैदिक मंत्रों के मध्य अभिषेक किया गया। देर शाम आचार्याें ने विवाह मंडप में भगवान का गोदाजी के साथ विवाह कराया।
विज्ञापन

विवाह की रस्म वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निभाई गई। इसमें मां गोदाम्मा का केसर मिश्रित हल्दी, चंदन से लेपन कर पवित्र नदियों के जल से अभिषेक कर तेल से केश बनाए गए। नवीन पोशाक, आभूषण धारण करवा कर कुंभ आरती की गई। पुस्कर्णी द्वार के समीप माला की अदला बदली की गई। मंदिर के पुजारी नाचते गाते माता गोदाजी की माला भगवान रंगनाथ के लिए और भगवान रंगनाथ की माला गोदाजी के लिए लेकर गए। यह क्रम तीन बार चला। इसके बाद भगवान रंगनाथ और माता गोदाजी की आरती कर दोनों को मंडप में ले जाया गया। यहां विवाह मंडप में भगवान रंगनाथ और माता गोदाजी का विवाह उत्सव हुआ। राजू स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें