फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: श्रीराधावल्लभ मंदिर में जमकर बरसा गुलाल, भक्तों ने ठाकुरजी संग खेली होली; देखें तस्वीरें

Thu, 19 Feb 2026 10:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज में होली का उल्लास नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को वृंदावन के श्रीराधावल्लभ मंदिर में भक्तों ने ठाकुरजी संग होली खेली। इसी के साथ समाज गायन में ढप बजाने की परंपरा की शुरुआत हो गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराधावल्लभ मंदिर में होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन के श्रीराधावल्लभ मंदिर में बृहस्पतिवार से गुलाल की होली की शुरुआत हो गई। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि फुलेरा दूज पर ठाकुरजी ने कमर में गुलाल का फेंटा बांधकर भक्तों के साथ होली खेली तो। इस दौरान मंदिर परिसर में आस्था के रंग बिखर गए। सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी के कपोलों (गालों) पर गुलाल लगाया और प्रसाद रूपी गुलाल श्रद्धालुओं पर बरसाया तो भक्तजन आस्था के रंगों में सराबोर हो गए। मंदिर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रज में होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी को होली खेलने के लिए तैयार किया। उन्होंने आराध्य को सफेद पोशाक धारण कराई फेंटा में लाल गुलाल भरकर आराध्य की कमर से बांधा, कपोलों पर गुलाल लगाया। आराध्य को थालों में गुलाल सेवित किया। सुबह लगभग 8:15 और शृंगार आरती के बाद से सेवायत गोस्वामियों ने भक्तों पर ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल बरसाया।


 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रज में होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के साथ मंदिर में गुलाल की होली की शुरुआत हो गई। मंदिर की सभी आरती में ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। इस बीच होली के पदों के गायन के साथ ढप बजाया गया। सेवायत एवं समाज गायन करने वाले साधकों ने होली के पदों का गायन कर आराध्य को रिझाया।

 

4 of 5
ब्रज की होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समाज गायन करने वाले राकेश मुखिया ने बताया कि मंदिर में फुलेरा दूज से गुलाल की होली की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ समाज गायन में ढप बजाने की परंपरा की शुरुआत हो गई है। यह धुलेंडी तक बजेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रज की होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि फुलेरा दूज से ठाकुरजी की कमर में फेंटा बांधकर कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ मंदिर में गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई।

ये भी पढ़ें-UP: अहिंसा बिल्डर्स की जांच पूरी, 100 करोड़ के नकद लेनदेन के साक्ष्य मिले;तीन दिन चला आयकर सर्वे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें