मथुरा के गोवर्धन में थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित सुरभिकुंड में डूबने से एक श्रद्धालु युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र निवासी कृष्णा गोवर्धन आकर सुरभिकुंड पर पूजा पाठ करता था।
रविवार को सुरभिकुंड स्थित कालरात्रि आश्रम के महंत रामानंद के पास आया और सोमवार को सुरभिकुंड पर धार्मिक कार्य करने लगा। जब देर शाम तक युवक आश्रम में नहीं पहुंचा तो महंत ने भक्त को भेजा। कुंड के घाट पर युवक के कपड़े मिले।
गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। महंत ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि उनका भाई काफी दिनों से गोवर्धन आता रहता था।