फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 29 से 31 अक्तूबर तक होगा डेवियाथॉन 2.0

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा । तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन डेवियाथॉन 2.0 का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस 48 घंटे के ऑफलाइन आयोजन में देशभर के विद्यार्थी और युवा तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। प्रतिभागी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी मॉडल और प्रोटोटाइप विकसित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरिडियन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शंकर कम्बम होंगे।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में पांच लाख रुपये से अधिक का पुरस्कार रखा गया है। इसके अलावा प्रतिभागियों को इंटर्नशिप और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) पाने का अवसर भी मिलेगा। हैकाथॉन में एआई फ्रंटियर, टेक फॉर इम्पैक्ट, मिशन भारत और डिजिटल ओडिसी जैसी थीम पर काम किया जाएगा।

एआई फ्रंटियर के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। टेक फॉर इम्पैक्ट में सामाजिक समस्याओं से जुड़े तकनीकी मॉडल तैयार होंगे। मिशन भारत के अंतर्गत देश की जरूरतों पर आधारित समाधान तलाशे जाएंगे। वहीं, डिजिटल ओडिसी में भविष्य की डिजिटल तकनीकों पर काम होगा।
विज्ञापन


आईईटी के डीन प्रो. अशोक भंसाली ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार करना भी है। हैकाथॉन जैसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क को निखारते हैं।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों का उद्योग जगत की चुनौतियों से जुड़ना जरूरी है। डेवियाथॉन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए प्रयोग करने और अपने विचारों को काम करने वाले प्रोटोटाइप में बदलने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद करते हैं। पुरस्कार, इंटर्नशिप और पीपीओ के अवसर भी प्रतिभागियों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें