फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसएसएफ के उप सेनानायक ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

विज्ञापन
एसएसएफ के उप सेनानायक जितेंद्र कुमार न्यायालय के गेट पर ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
मथुरा। न्यायालय परिसर में विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के उप सेनानायक ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में प्रवेश के तीनों द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके साथ ही ड्यूटी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


न्यायालय सुरक्षा जिला प्रभारी विकास राय ने बताया कि शुक्रवार को उप सेनानायक जितेंद्र सिंह ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों की जानकारी ली। जवानों के ड्यूटी प्वाइंट और ड्यूटी रजिस्टर को देखा।

रात में रिजर्व में रहने वाले जवानों के लिए तैयार हो रहे हॉल का भी निरीक्षण किया। जिला जज डॉ. विकास कुमार के साथ उप सेनानायक ने पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोर्ट नाजिर दिनेश सिंह, रावेंद्र सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें