फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में व्यापारी नेता की हत्या...परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य, परिजनों ने की ये मांग

Fri, 25 Apr 2025 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गोली मारकर व्यापारी नेता की हत्या के मामले में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दाैरान परिजनों ने उपमुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठाए।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता के परिजनों से बात करते उपमुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग के परिजनों से मिले। परिजनों ने उपमुख्यमंत्री से 20 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथी ही पुलिस के सुस्त रवैया पर सवाल खड़े किए। घर के सदस्यों को सुरक्षा दिलाने की भी मांग की है। डिप्टी सीएम ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



ये हुई थी घटना
बुधवार रात को 10 बजे के करीब व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की बाइकसवार बदमाशों ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मोक्षधाम के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई राजेंद्र कुमार गर्ग की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में मोक्षधाम के पास स्थित एक बेशकीमत प्लॉट के विवाद की बात सामने आई थी। यह प्लॉट बीएसए कॉलेज रोड निवासी सगे भाई राजन यादव और योगेश यादव का था। हेमेंद्र लगातार इस निर्माण को अवैध बताकर जांच कराने और निर्माण कार्य रुकवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। 17 अप्रैल को उन्होंने नगर विकास मंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा था।

 

बस यहीं से पुलिस के शक की सुई यादव बंधुओं पर आकर रुक गई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि बेशकीमती प्लॉट पर निर्माण में हेमेंद्र बाधा बन रहे थे, इसी के चलते दोनों ने उनकी हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत दो शूटरों ने हेमेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में मिली जानकारी से दोनों शूटरों की भी पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

खोखा संचालक और उसके साथी ने मारी थी गोली
व्यापारी नेता की हत्या की साजिश रचने वाले दोनों भाइयों के साथ ही गोली मारने वाले शूटर भी हेमेंद्र को करीब से जानते थे। एसएसपी ने बताया कि एक शूटर का भी गली के बाहर रखे खोखे को लेकर हेमेंद्र से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने एक दोस्त के साथ मिलकर हेमेंद्र की हत्या में राजन और योगेश यादव का साथ दिया। सभी इतने करीबी थे कि उन्हें पता था कि हेमेंद्र कब आते-जाते हैं। उन्हें सुबह शाम उनके नीलकंठेश्वर मंदिर जाने की भी जानकारी थी। रेकी के बाद उन्होंने बुधवार रात को 315 बोर के तमंचे से व्यापारी नेता को गोली मार दी।

 

एक दशक से चल आ रहा है प्लाॅट का विवाद
वृंदावन रोड पर मोक्षधाम के पास स्थित जिस प्लाॅट के विवाद में हेमेंद्र की हत्या हुई, वह एक दशक से चला आ रहा है। इस प्लॉट का क्षेत्रफल करीब 800 वर्ग गज है जो बेशकीमती है। कुछ सालों पहले राजन और योगेश ने यह प्लॉट को खरीद लिया था। कुछ माह पूर्व इस प्लॉट पर मिट्टी का भराव करने के बाद काम शुरू कराया गया था। वहीं गली के चौड़ीकरण के दौरान भी हेमेंद्र का राजन और योगेश यादव के साथ विवाद हुआ था।
 
 
विज्ञापन

शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस 
एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि बेशकीमती प्लाॅट के विवाद में राजन यादव और योगेश यादव ने ही व्यापारी की हत्या कराई थी। दोनों को हिरासत में लिया गया है। हत्या करने वाले दोनों शूटर भी दोनों पक्षों को करीब से जानते थे, उनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें