यहां की है घटना
ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा हैंद निवासी रिंकू पुत्र राजवीर सिंह वृंदावन में प्रेम मंदिर के समीप स्थित बिकानो रेस्तरां में नौकरी करता है। बुधवार देर रात को जब वह पेंटून पुल से होकर आ रहा था तभी वृंदावन-डांगोली मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप तीन अज्ञात बाइक सवारों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन रिंकू ने बाइक नहीं रोकी। हमलावरों ने पीछे से गोली मार दी। गोली रिंकू के बाई तरफ़ के कूल्हे में लग गई, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले।
ये भी पढ़ें - UP: गुलफाम ने कहा क्या चाहिए...युवक ने सीने पर सटाई पिस्टल और मार दी गोली, ताज हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात