फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डिपो को मिलीं महाकुंभ के लिए 4 नई बसें, संचालन शुरू

विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज कार्यशाला से शुक्रवार को महाकुंभ के लिए नई बस को रवाना करते अ​​धिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज डिपो को शुक्रवार को 4 नई बसों की सौगात मिल गई है, जिनका संचालन महाकुंभ के लिए किया जाएगा। वहीं कर्मचारियों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

डिपो के अधिकारियों ने बताया कि डिपो को 10 नई बसें मिलनी हैं, जिनमें से चार बसें आ गई हैं, अन्य जल्द ही बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन नई बसों को महाकुंभ के लिए नए बस स्टैंड से संचालित किया जाएगा। एक बस का संचालन प्रयागराज के लिए कर भी दिया गया है।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रोडवेज बस स्टॉप पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। 13 जनवरी से यह कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के लिए कुल 85 बसों का संचालन होना है। जिसके लिए हर समय बस उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की संख्या 70 प्रतिशत होते ही बस को यहां से रवाना कर दिया जाएगा। डिपो के सभी कर्मचारियों की महाकुंभ को लेकर छुट्टी निरस्त कर दी गई है। ऐसे में किसी कर्मचारी को आपातकालीन छुट्टी की जरूरत होगी तो उसे ही मिलेगी। निगम के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि 4 बसें मिल गई हैं, अन्य बसें आने को हैं इनका संचालन भी कर दिया जाएगा।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें