फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विभाग ने सील की क्लीनिक, अपंजीकृत डॉक्टर ने दरवाजा तोड़कर फिर से शुरू किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए गए अपंजीकृत क्लीनिक की सील तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लीनिक के अपंजीकृत चिकित्सक ने सील लगे दरवाजे को ही तोड़ दिया। इसके बाद उसने पर्दा लगाकर मरीजों को देखा। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट अधीक्षक डॉ. जीतेश तिवारी ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित निरंजन कुमार विश्वास के बंगाली क्लिनिक पर कार्रवाई की थी। जांच में क्लीनिक का कोई वैध पंजीकरण नहीं मिलने पर पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक को सील किया गया था। साथ ही थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक को सूचना मिली कि अपंजीकृत चिकित्सक ने सील लगे दरवाजे को उखाड़ दिया है। दरवाजे पर पर्दा लगाकर मरीजों को देख रहा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जांच में शिकायत सही मिलने पर अधिकारियों ने भवन के मुख्य द्वार को सील करने की तैयारी शुरू की। हालांकि इसी दौरान भवन स्वामी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि भवन में उनका सामान रखा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उसकी चाबी भवन स्वामी को इस शर्त पर सौंप दी कि भविष्य में यदि अपंजीकृत चिकित्सक भवन यहां इलाज करते हुआ मिला तो भवन स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें