फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू की दहशत, स्वास्थ्य विभाग की टीमें दौड़ीं

विज्ञापन
फोटो-34-35 गांव मनोहरपुर के बीमार मरीज अस्पताल में इलाज कराते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव/टैंटीगांव (मथुरा)। जिले में बलदेव के गांव मनोहरपुर और सुरीर के गांव कराहरी में डेंगू के मरीज होने की दहशत बुधवार को भी बरकरार रही। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीमें इसकी जांच के लिए दौड़ती नजर आईं। दोनों ही गांवों से मरीजों के खून के नमूने लिए गए हैं। अब तक के उपचार से जुड़े कागजात भी टीम ने परिजनों से एकत्रित किए हैं। कराहरी में पिछले सप्ताह बुखार से पीड़ित दो बालिकाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बलदेव के गांव मनोहरपुर में पिछले कई दिनों से बुखार फैला हुआ है। यहां घर-घर में लोग बीमार हैं। स्थानीय स्तर पर बीमारों का परिजन उपचार करा रहे हैं। गत दिवस बलदेव के निजी चिकित्सक द्वारा गांव के 10 मरीजों को डेंगू होने का दावा किया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई। मंगलवार को ही देर शाम स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों को देखा। बड़ी संख्या में गांव के लोग बुखार से पीड़ित पाए गए।
इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दिए जाने के बाद बुधवार को सीएमओ शेर सिंह ने गांव में स्वास्थ्य टीम को मनोहरपुर भेजा। यहां शिविर लगाकर मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सुरीर के गांव कराहरी में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर डेंगू प्रभावित बताए जा रहे मरीजों से मुलाकात की। इसमें तीन लोग स्वस्थ बताए गए, जबकि चौथा बीमार हाथरस भर्ती है। गांव में पिछले सप्ताह बुखार से पीड़ित रामवीर की पांच माह की पुत्री मोहिनी और रोशन की तीन साल की बेटी की बुखार से मौत हो चुकी है। मांट सामुदायिक केंद्र प्रभारी विकास जैन ने बताया कि गांव में बुखार से प्रभावित लोग बताए गए हैं, जिनके खून के नमूने लिए जाएंगे।
मनोहरपुर में 84 मरीजों के लिए नमूने
स्वास्थ्य विभाग की टीम में एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. आरके सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर प्रभारी डॉ. वीएस सिसौदिया, डॉ. पीके त्रिवेदी, डॉ. हेमेंद्र, योगेश कुमार, विकास तिवारी, जेेके सिंह आदि ने शिविर लगाकर बीमार लोगों के खून के नमूने एकत्रित किए हैं। 84 मरीजों के नमूने लिए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिसौदिया ने बताया कि अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। यहां अधिकांश मरीज बुखार, वायरल, सर्दी जुकाम से प्रभावित हैं।
मनोहरपुर में कराई गई फॉगिंग
गांव में बुखार से बड़ी संख्या में प्रभावित होने के कारण डीएम के आदेश पर मनोहरपुर पहुंची मलेरिया विभाग की टीम ने फॉगिंग की है। साफ सफाई के लिए भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।
किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डेंगू जैसी स्थिति अब तक कहीं सामने नहीं आई है। प्रारंभिक लक्षण भी नहीं मिले हैं। सीजन का बुखार लोगों को प्रभावित कर रहा है। इसका उपचार कराने की लोगों से अपील की गई है। पीड़ित लोगों के खून के नमूने की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. शेर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें