फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी कार, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बुधवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव के गांव मड़ौरा (माइल स्टोन-130) के पास अचानक ब्रेक लगने पर कार ट्रक में पीछे से घुस गई। कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी-बेटी समेत तीन घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से आगरा आ रहे थे। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली के भगवती बिहार के सी-181 निवासी रणवीर सिंह (46) पुत्र नारायण सिंह परिवार के साथ दिल्ली से आगरा के लिए कार से चले। बुधवार की सुबह पांच बजे कार एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव के मड़ौरा (माइल स्टोन-130) के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक में जा घुसी।
इसी बीच चालक ट्रक को लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर रणवीर की मौत हो चुकी थी। घायलों को आगरा के कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां पर रणवीर के बेटे दीपक (18) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पत्नी सुधा, बेटी मधु और दीपक का दोस्त मोहित का इलाज चल रहा है। बलदेव पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाकर मार्ग सुचारु करवाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिस ट्रक मेें कार पीछे से घुसी है, उसका पता नहीं लग सका है। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें