मथुरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गोली मारने की धमकी देने पर शुक्रवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी के अमरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सदर बाजार थाने में तहरीर दी है।
समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि 12 अप्रैल को अमरेंद्र प्रताप सिंह ने खुलेआम अखिलेश यादव को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने अमरेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा मनोज यादव, यशपाल चतुर्वेदी, प्रदुमन यादव, दीनदयाल पचौरी, हरिओम शर्मा, सोनू ठाकुर, अनिल यादव समेत अन्य मौजूद रहे।